लातेहार
उपायुक्त ने बनवारी साहू महाविद्यालय में एसआईआर डिजिटाइजेशन ड्राइव का लिया जायजा


उपायुक्त ने बताया कि एसआईआर -2026 के तहत 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा. इन शिविरों के माध्यम से मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया, प्रपत्रों, आवश्यक दस्तावेजों एवं मतदाता सूची से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही, जिले में विभिन्न स्तरों पर डिजिटाइजेशन-सह-हेल्प डेस्क का भी आयोजन किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता प्राप्त करने में परेशानी न हो. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डा नरेंद्र पांडेय, नवल किशोर प्रसाद आदि मौजूद थे.