green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

रक्‍तदान शिविर 19 को, भाग लेने की अपील

लातेहार। आगामी 19 नवंबर को ब्लड बैंक, लातेहार में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के अध्‍यक्ष अनुरोध कुमार बाग, संयोजक श्‍याम अग्रवाल व सचिव विकासकांत पाठक ने एसोएिशन के सदस्‍यों से अधिक से अधिक में भाग ले कर रक्‍तदान करने की अपील की. इसके अलावा उन्‍होने आम लोगों से भी रक्‍तदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपके द्वारा रक्‍तदान करने से किसी की जान बच सकती है.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

मानव रक्‍त का कोई विकल्‍प नहीं होता है, इसे रक्‍तदान कर रही संग्रह किया जा सकता है.  हर स्‍वस्‍थ्‍य मनुष्‍य हर तीन महीने में रक्‍तदान कर सकता है. यह एक भ्रांति है कि रक्‍तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी या साईड इफेक्‍ट होता है. वरन  रक्‍तदान करने से कई बीमारियों का पता पहले ही चल जाता है. एसोसिएशन के पदधारियों ने स्‍वयं रक्‍तदान करने एवं दूसरों को रक्‍तदान करने की अपील की है. उन्‍होने कहा क‍ि ब्‍लड बैंक में रक्‍त की कमी के कारण कई बार रोगियों को समय पर रक्‍त नहीं मिल पाता है और उनके परिजनो को इस दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. रक्‍तदान शिविर का उदेश्‍य लोगों को रक्‍त उपलब्‍ध कराना है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!