लातेहार। झारखंड सरकार के निर्देश पर आगामी 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जायेगा. लातेहार जिले में भी उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर 21 नवंबर से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिले के सभी प्रखंडों में पंचायतवार शिविरों का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए तिथियां निर्धारित कर दिया गया है. शिविर में सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के अलावा झारखंड सरकार के द्वारा चलायी जा रही अन्य योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है.
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
शिविर में जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, लैंपस पैक्स सदस्यता अभियान, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, हरा राशन कार्ड, गुरूजी स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना और अबुआ आवास योजना समेंत अन्य योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है. प्रत्येक शिविर में कल्याण मंच स्थापित किया जायेगा. इसके माध्यम से शिविर में लाभुकों के बीच लाभ व परिसंपतियों का वितरण किया जायेगा. ऑन द स्पॉट शिकायतों का निवारण कर तसवीर पोर्टल में अपलोड कर समाधान या निष्पादन कर लाभुकों को कागजात दिये जायेगें. उपायुक्त के निर्देश पर शिविर की सफलता के लिए प्रत्येक प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियिुक्ति की गयी है. आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गर्गराई को बरवाडीह, अपर समार्हता रामा रविदास को चंदवा, अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार अजय रजक को लातेहार व नगर पंचायत क्षेत्र, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ विपिन कुमार दुबे को महुआडांड़, उप निवार्चन पदाधिकारी मेरी मड़की को मनिका, भूमि सुधार उप समार्हता प्रभात रंजन चौधरी को गारू व सरयु, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम को हेरहंज व बारियातू तथा जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल को बालुमाथ प्रखंड का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है.