mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

भगवान बिरसा मुंडा संदेश यात्रा का लातेहार में किया गया स्वागत में

लातेहार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में निकली गई भगवान बिरसा मुंडा संदेश यात्रा 18 नवंबर को लातेहार पहुंची.  यह यात्रा 15 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक निकाली जाएगी.  यह यात्रा उलिहातु झारखंड से प्रारंभ हुई है और देहरादून, उत्तराखंड तक के लिए रथ यात्रा शुरू की गई है. यह यात्रा 15 नवंबर को उलिहातु झारखंड से चलकर लातेहार जिले में 18 नवंबर को पहुंचा.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने फूल माला से स्वागत किया. रथ यात्रा में मुख्य रूप से  प्रांत संगठन मंत्री निलेश गिरिराज कटारे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश उरांव, जनजाति छात्र कार्य प्रमुख डब्लू भगत, मंटू मुर्मू, कमलेश उरांव, बीरेंद्र प्रसाद, राजमनिष कुमार , इंद्रदेव भगत, जगा उरांव मुख्य रूप से उपस्थित रहे. लातेहार से मेदनीनगर, गढ़वा, दुद्धीनगर, रॉबर्टगंज, बनारस, जौनपुर, कुशभवनपुर, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर होते हुए देहरादून पहुंचकर बिरसा संदेश यात्रा समाप्त होगी. बता दे कि झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश उरांव ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम और जनजातीय चेतना के इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे महानायक हैं, जिन्होंने न केवल अंग्रेजों के दमन के विरुद्ध संघर्ष किया, बल्कि अपने समाज की धर्म, संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए भी एक क्रांतिकारी आंदोलन खड़ा किया. बिरसा मुंडा के कार्य एवं विचार स्वराज और स्वाभिमान की पुकार है. बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के जमीन हथियाने के खिलाफ अबुआ देसम अबुवा राज का नारा दिया.उलगुलान आंदोलन से जनजातीय एकता का परिचय कराया.

 

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!