लातेहार। 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ स्व गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कह कि इंदिरा गांधी ने देश को एक अलग ऊंचाई दी और देश की विकाश की रफ्तार दिया.
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
आगे कहा कि उन्होंने गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिला. इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और हरित क्रांति के माध्यम से भारत को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया. उनके नेतृत्व में भारत ने परमाणु शक्ति के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति की. इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के आदर्शों और सिद्धांतों को याद किया. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने हमेशा देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा. उनके साहसिक निर्णयों और दूरदर्शी सोच ने भारत को विश्व पटल पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पे पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष गूंजर उरांव, महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, वाजिद अंसारी, हसमद अंसारी, फूलचंद यादव, पूर्णचंद यादव, इमरान अंसारी, सुनीता देवी, मनोज पासवान, ज्योति प्रकाश दुबे सहित कई लोग मौजूद थे.