WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का तीसरा दिन संपन्न

लातेहार।  जिले में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों में भीड़ रही है. अनेक सेवाओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया जा रहा है. सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तीसरे दिन रविवार को विभिन्न प्रखंडों के चयनित पंचायतों में विशेष पंचायत स्तरीय शिविरों का सफल आयोजन किया गया. आज के शिविर लातेहार प्रखंड के धनकारा, परसही, बेंदी पंचायत, मनिका प्रखंड के बड़काडीह, सिंजो पंचायत, बरवाडीह प्रखंड के केंड, छिपादोहर पंचायत, गारू प्रखंड के मायापुर पंचायत, महुआडांड़ प्रखंड के महुआडांड़, रेंगाई पंचायत तथा नगर पंचायत वार्ड संख्या 01 व 02 में आयोजित किए गए. इन शिविरों में आमजनों से झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के अंतर्गत सूचीबद्ध सेवाओं—जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल-खारिज, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र आदि—से जुड़ी शिकायतों व आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया. साथ ही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के आवेदन भी मौके पर ही स्वीकृत किए गए. शिविरों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कल्याण विभाग, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, सहकारिता, पशुपालन एवं मत्स्य, समाज कल्याण, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य तथा जेएसएलपीएस विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी व लाभ उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया तथा योग्य लाभुकों को मौके पर ही सांकेतिक रूप से लाभान्वित भी किया गया. ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया. जिला प्रशासन ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग अपने पंचायतों में आयोजित शिविरों में शामिल होकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!