लातेहार। झारखंड सरकार के द्वारा चलाये जा रहे आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह के पांचवे दिन मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित पंचायतों में विशेष पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया.
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
मंगलवार को लातेहार प्रखंड के पेशरार, डेमू पंचायत में चंदवा प्रखंड के चेटर, चंदवा पश्चिमी, चंदवा पूर्वी पंचायत, बालूमाथ के बसिया, धाधु पंचायत, बारियातू प्रखंड के गोनिया पंचायत, हेरहंज प्रखंड के सेरनदाग पंचायत, मनिका प्रखंड के पाल्हेया, बंडुआ पंचायत, बरवाडीह प्रखंड के मोरवाईकला, छेन्छा पंचायत, गारू प्रखंड के कोटाम पंचायत, महुआडांड़ प्रखंड के चम्पा, परहाटोली पंचायत, नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन और सात में शिविर लगाया गया. पंचायत स्तरीय शिविरों में आमजनों से झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध सेवाओं जैसे जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित कराया गया. शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए. जिनके माध्यम से आमजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया. शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता, पशुपालन एवं मत्स्य, समाज कल्याण, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य तथा जेएसएलपीएस विभाग द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं से जोड़ा गया. शिविर के दौरान कई लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए योग्य लाभुकों को सांकेतिक रूप से मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया. ।कार्यक्रम के प्रति ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और लोगों ने अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अपने पंचायत में आयोजित शिविरों में पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करने की अपील ग्रामीणों से की.