
लातेहार। झारखंड सरकार के निर्देश पर आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के सेवा अधिकार सप्ताह के तहत 28 नवंबर को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 के अमवाटीकर स्कूल में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस शिविर में वार्ड संख्या 12, 13 और 14 के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ दिया जायेगा.
नगर प्रशासक राजीव रंजन ने लोगो से इस शिविर में भाग ले कर लाभ उठाने की अपील की है. उन्होने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को सरकारी सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध कराना है. इससे पहले 27 नवंबर को सामुदायिक भवन, वार्ड संख्या 15 में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें वार्ड संख्या 11 एवं 15 के लोगों ने भाग लिया.






