mahesh singh banner new nn
लातेहार

 डॉ अनुपमा एक्का को चुना गया श्रेष्ठ चिकित्सक, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने किया सम्‍मानित

बरवाडीह ( लातेहार)। स्‍थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्‍थापित डा अनुपमा एक्का को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत श्रेष्ठ चिकित्सक के रूप में सम्मानित किया गया. बता दें कि पूरे प्रदेश में इस क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ठ कार्य करने वाले चिकित्सकों का चयन किया गया था. इसमें बरवाडीह की चिकित्‍सक डॉ अनुपमा एक्का का नाम भी शामिल था. एक समारोह में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने उन्‍हें प्रशस्‍ती पत्र व स्‍मृति चिन्‍ह प्रदान कर सम्मानित किया. सम्‍मान मिलने पर चिकित्सक डा अनुपमा एक्का ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है. उन्‍होने कहा क‍ि उन्‍होने हमेशा समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है. निस्वार्थ भाव से कार्य करने पर सम्मान स्वतः मिलता है. उन्‍होने कहा कि पुरस्‍कार व सम्‍मान मिलने से प्रोत्‍साहन मिलता है और मनोबल बढ़ता है. इससे और अधिक बेहतर ढंग से काम करने की प्रेरणा मिलती है. सिविल सर्जन डा राजमोहन खलखो ने इस उपलब्धि पर डा  एक्‍का को बधाई व शुभकामनायें दी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!