mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

जिला स्तरीय छात्रवृत्ति अनुमोदन व अनुश्रवण समिति की बैठक हुई संपन्न 

 लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय छात्रवृत्ति अनुमोदन व अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति प्राथमिक, मध्य एवं उच्च (वर्ग 1 से 10) के कुल 13636 छात्र-छात्राओं का सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई. बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला के सभी सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत छात्रवृति योजना से लाभान्वित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. बैठक में आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!