mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

साप्‍ताहिक जन शिकायत निवारण में उपायुक्‍त ने सुनी ग्रामीणों की शिकायतें

लातेहार। मंगलवारीय जन शिकायत निवारण में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्‍याओं सुना. इस दौरान उन्‍होने शिकायतों की जांच कर आवश्‍यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया. उपायुक्‍त ने जन शिकायत निवारण में आये आवेदनो को संबंधित अधिकारियों के पास अग्रसारित कर दिया और उसका शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया. उन्‍होने जन शिकायत निवारण में आने वाली समस्‍या या शिकायतों को गंभीरता से लेने और संवेदनशील हो कर निष्‍पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि जन शिकायत निवारण में आने वाली समस्‍या या शिकायतों का निवारण होने से ही इसकी सार्थकता बनी रहेगी. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद, रोजगार उपलब्ध कराने, रेवतकला जलाशय में मछली शिकार करने से रोक लगाने के संबंध में, संविदा के पद पर नियुक्ति संबधित जुड़े आवेदन आये. बता दें कि उपायुक्त के निर्देश पर आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!