dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
राजनीतिलातेहार

भाजपा जिला अध्‍यक्ष की राय शुमारी में पंकज सिंह, राकेश दुबे व अमलेश सिंह आगे

लातेहार। 18 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के लातेहार जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की गयी. इस राय शुमारी में बतौर पर्यवेक्षक राज्य के पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्याम नारायण दुबे तथा प्रभारी के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रघुराज पांडेय शामिल थे. भाजपा  विधायक प्रकाश राम भी इस मौके पर मौजूद थे.

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रवजलन एवं पुष्पांजलि कर किया गया. इससे पहले जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह ने अतिथियों को बुके भेंट कर स्‍वागत किया. कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई. इसके बाद जिला अध्‍यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गयी. इस  राय शुमारी में 52 में 47 सदस्‍यों ने भाग लिया. इनमें प्रदेश प्रतिनिधि, जिला के पदाधिकारी, मोर्चा व मंडल के अध्‍यक्ष शामिल थे. बता दें कि जिलाध्यक्ष की दौड़ में जिलाअध्यक्ष पंकज सिंह और  जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे के अलावा जिला महामंत्री बंसी यादव, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, संतोष यादव व राजन तिवारी आदि का नाम प्रमुख है. कई भाजपाइयों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि इस दौड़ में जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे और सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह आगे हैं.

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, राजधानी प्रसाद यादव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री इंद्रजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी, उषा देवी, जिला मंत्री आशा देवी, जिला कोषाध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, राजीव रंजन पांडेय, रामदेव सिंह, भानू सिन्हा, प्रिया रंजन प्रसाद, सुरेश सोनी, अनिल सिंह, पवन प्रसाद, सुभाष सिंह, मुंन्द्रिका सिंह, सुकन्या देवी, बाल गोविंद प्रसाद, सुरेश उरांव, पिंटू रजक, मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी,अखिलेश भोगता, गौरव दास, राजू दास, सोनू सिंह, राजबली भुईया व बालेश्वर सिंह आदि मौजूद थे.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button