लातेहार
प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएसई का आभार प्रकट किया


लातेहार। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, लातेहार ने बकाया मध्याह्न भोजना योजना की राशि का भुगतान सरल तरीके से कर दिये जाने के फैसले का स्वागत किया है. संघ के महासिचव अजय कुमार ने बताया कि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, झारखंड के द्वारा शिक्षकों के व्यक्तिगत जोखिम व व्यय से एमडीएम संचालन रखने की अवांछित दबाव को देखते हुए बकाये का भुगतान कराने की मांग की थी. संघ ने बकाया अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक का भुगतान सप्ताहांत तक समाधान करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की थी. इस दिशा मे एक सार्थक पहल की गयी है. इस पर विभाग ने संज्ञान लेकर आवंटन निर्गत करते हुए अति शीघ्र सरल तरीके से भुगतान सुनिश्चित करने की पहल की है. उन्होने बताया कि पांच नवंबर को जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार ने शिक्षकों के साथ एक बैठक की और बकाया मध्यान भोजन की राशि की भुगतान हेतु आवश्यक पहल एवं कार्रवाई की गई है.
