dipak steel N
FB_IMG_1793694947860
hazi
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

चला वाहन जांच अभियान, 18 दुपहिया वाहनों पर 67,500 रुपये का ई-चालान

स्कूल वैन, बसों और दोपहिया वाहनों की हुई सघन जांच, चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

बरवाडीह (लातेहार)। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गुरुवार को बरवाडीह थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर महुआडांड़ के अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल  बरवाडीह के पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी राम लखन वर्णनवाल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बरवाडीह चौक से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ स्कूल वैन एवं यात्री बसों की भी बारीकी से जांच की गई. अधिकारियों ने वाहनों के आवश्यक कागजात एवं यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 18 दोपहिया वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 67,500 रुपये का ई-चालान काटा गया. मौके पर अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई्.  अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!