dipak steel N
FB_IMG_1793694947860
hazi
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहारलातेहार

पर्वों में नहीं होगी बिजली गुल, डीसी ने विभाग को दिया अल्टीमेटम

लातेहार। आगामी पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है. उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार को विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में साफ कह दिया कि त्योहारों के दौरान निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति प्रशासन की पहली प्राथमिकता है, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में जिले की बिजली व्यवस्था की एक-एक कर समीक्षा की गई.  खराब ट्रांसफार्मर, बार-बार बिजली कटना, जर्जर और पुराने तार, लटकते केबल जैसी समस्याओं पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई. उन्होंने विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता को निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करें और जहां अड़चन है, वहां संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर उसे दूर करें. उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान छोटी सी तकनीकी खराबी भी लोगों की खुशियों में खलल डाल सकती है, इसलिए पहले से ही पूरी तैयारी रखें. खराबी आने पर तत्काल मरम्मत हो, इसके लिए टीमें अलर्ट पर रहें. बिजली कर्मियों की सुरक्षा पर भी उन्होंने जोर दिया. कहा कि आपूर्ति और रखरखाव के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके. शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए उपायुक्त ने विभाग को कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में आने वाली हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो, लोग भटकें नहीं।बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!