Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
चतरा

एकल अभियान का उद्देश्य संस्कार युक्त गांवों का निर्माण करना: अभिनंदन

लातेहार। एकल अभियान संस्कार शिक्षा तत्वावधान में एकल श्री हरि सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन लातेहार संच के हनुमान मंदिर, कुंदरी में आयोजित किया गया. मौके पर लातेहार अंचल अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने कहा कि सत्संग मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षित गांव के साथ – साथ संस्कारित गांव का निर्माण करना है. एकल अभियान संस्कार शिक्षा गांव – गांव में स्थापित करना है. इस मौके पर सत्संग मंडलियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी. मौके पर अंचल संरक्षक रमेश प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष अभिनन्दन प्रसाद, सचिव राजेंद्र प्रसाद, श्री हरि कथा प्रसार योजना के अध्यक्ष मनमोहन राम, उदित राम, बिरेंद्र प्रसाद के अलावा आयोजन समिति के अवध किशोर वैध, रामकुमार यादव, बिनोद कुमार सिंह, सेवावर्ती बबलू कुमार, संभाग कार्यालय प्रमुख अखिलेश सिंह, अवध किशोर यादव, रविंद्र यादव, राजेश उरांव, बहादुर प्रजापति समेत कई सत्संग मंडलियों ने भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555
Back to top button
error: Content is protected !!