maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
अपराधराज्‍य

चालक ने नाली पर चढ़ाया ट्रक, नाली हुई क्षतिग्रस्‍त, सीसीटीवी में कैद हुई

लातेहार। रविवार की देर रात्रि तकरीबन साढ़ 11 बजे एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने शहर के मेन रोड में एक नाली को रौंदते हुए गुजर गया. इसमें पूरी  नाली क्षतिग्रस्‍त हो गयी है. घटना नगर पंचायत वार्ड संख्या 10 की है. घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. सीसीटीवी में दिख रहा है कि 28 दिसंबर की रात लगभग 11:30 बजे एक ट्रक चालक की लापरवाही से ट्रक चलाता हुए सड़क किनारे बने  नाली पर ट्रक चढ़ा दिया.

गनीमत यह रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई. घटना के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय शहरवासियों ने बताया कि देर रात तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने संतुलन खोते हुए नाली के उपर से गुजर गया. नाली और स्‍लैब दोनो टुट गये. स्‍थानीय लोगों ने इसे ले कर नगर प्रशासक को लिखित आवेदन देकर नाली की मरम्‍मत कराने का आग्रह किया है. नागरिकों का कहना है कि यह सड़क शहर की मुख्य सड़कों में से एक है. यहां दिन भर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. स्‍थानीय  प्रकाश गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, मुरली प्रसाद, सोमनाथ गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, रंजन कुमार और कृष्णा कुमार आदि ने शीघ्र  नाली निर्माण या मरम्‍मत कराने की मांग की है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!