WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
अपराध

रेलवे ट्रैक से एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद

लातेहर। सीआईसी सेक्शन के बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड के छिपादोहर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया है. शव रविवार को पोल संख्या 248/16 के पास बरामद किया गया. शव दो हिस्सों में बंट गया है. मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी. उम्र तकरीबन 45 साल बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने जीआरपीएफ को सूचना दी है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कोई हादसा है या आत्महत्या. छिपादोहर थाना प्रभारी याकिन अंसारी और उनकी टीम घटना की जांच कर रही है. मौके पर आरपीएफ सब इंस्पेक्टर आरके मिंज, हेड कॉन्स्टेबल जेके मीणा और कॉन्स्टेबल रामभरोसी मीणा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!