latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंडबालुमाथ

पुलिस ने तस्करी के लिए जमा किए गए सौ टन अवैध कोयला बरामद किया

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार को तस्करी के लिए इकट्ठा किए गए लगभग सौ टन अवैध कोयला को जप्त किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ पुलिस, मगध कोलियरी स्थित सीसीएल की सिक्योरिटी और एसआईएसएफ की टीम ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान बालूमाथ थाना क्षेत्र के भालूवाही गांव जाने वाली सड़क के किनारे जंगल में अवैध कोयला तस्करी के लिए कोयला कारोबारियों द्वारा करीब सौ टन भंडारित अवैध कोयला कोयला जप्त किया गया है. उन्होंने बताया कि अवैध कोयला भंडारण के खिलाफ यह संयुक्त कार्रवाई की गई है. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध कोयले के कारोबार में संलिप्त लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया बालूमाथ पुलिस द्वारा की जा रही है. उन्होंने कोयले के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अवैध कोयले के धंधेबाज बाज आ जाएं अन्यथा पुलिस उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करेगी. अभियान में अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिंहा व सशस्त्र बल की टीम शामिल रही.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button