
लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के अलौदिया पहाड़ी के पास एक हाइटेंशन टावर में एक युवती का झूलता शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. युवती का शव रस्सी के सहारे झूल रहा है. शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी चंदवा पुलिस को दी. सूचना मिलने पर चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. समाचार लिखे जाने तक शव को उतारने का प्रयास किया जा रहा था. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.



