लातेहार.। सदर थाना क्षेत्र के भुसूर गांव मे निर्माणाधीन खेल स्टेडियम परिसर से गत दिनों एक जेनरेटर की चोरी कर ली गई थी. इस मामले मे सदर थाना मे अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इस मामले मे पुलिस ने छापामारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को निरूद्ध किया गया है. इस संबंध मे प्रभारी थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटना मे शामिल जितेंद्र कुमार राम (करमाही, जालिम), संदीप लोहरा (होसिर पतरातू) व एक नाबालिक शामिल है. श्री गुप्ता ने बताया कि चोरी की जेनरेटर जितेंद्र कुमार राम के घर से बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि इस चोरी की घटना मे शामिल अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.