green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

नये साल को ले कर प्रशास अलर्ट, 67 वाहन चालकों का काटा गया ई-चालान

शराब पी कर गाड़ी नहीं चलायें: डीटीओ

लातेहार। नया साल आने में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गये हैं. लेकिन लोगों ने नये साल की खुमारी अभी से ही छानी लगी है. पिछले रविवार को जिले के तकरीबन हर पर्यटन स्‍थल पर लोगों को नये साल को ले कर पिकनिक मनाते देखा गया. ऐसे में जिले में  सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन अर्लट मोड में है. पिकनिक स्पॉट एवं अन्य दुर्घटना संभावित स्पॉट पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का ई-चालान काटा जा रहा है. जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर नये साल को ले कर पिकनिक व दुर्घटना स्‍पॉट पर सीसीटीवी कैमरा के माध्‍यम से नजर रखी जा रही है. इस दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का ई-चालान काटा गया. उन्‍होने बताया कि सोमवार को कुल 67 वाहन चालकों का ई-चालान काटा गया है. उन्‍होने बताया कि दिसंंबर व जनवरी माह में पिकनिक स्पॉट क्षेत्र में अचानक दुर्घटनाओं में वृद्धि के रोकथाम हेतु लगातार कारवाई जारी रहेगी. उन्‍होने दुपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन कर वाहनो का परिचालन करने की अपील की. कहा कि नये साल में अक्‍सर युवकों को शराब के नशे में वाहन चलाते देखा जाता है. उन्‍होने ऐसा नहीं करने की बात कही. कहा कि शराब पी कर गाड़ी चलाना एक दंडनीय अपराध है. उन्‍होने अपना नाबालिग बच्‍चों को वाहन नहीं चलाने देने की अपील अभिभावकों से की. इसके अलावा डीटीओ श्री मंडल ने अपने वाहनों के सभी दस्‍तावेज व अपना ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने की अपील की. मौके पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो तनवीर भी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!