file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराधब्रेकिंग न्यूज़लातेहार

हाइवा की चपेट में आने से बालेश्‍वर उरांव गंभीर रूप से घायल

लातेहार। लातेहार- नवादा पथ में डिही मुरूप ग्राम के पास एक हाइवा की चपेट में आने से बालेश्‍वर उरांव ( 55) गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्‍था मे उन्‍हें सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. यहां प्राथमिक इलाज कर उन्‍हें रांची के रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. इस दुर्घटना में बालेश्‍वर उरांव का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है. जानकारी के अनुसार श्री उरांव अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे.

इसी दौरान मुरूप मंदिर के सपीम एक हाइवा (जेएच-19ई-6812) ने उसे अपने चपेट में ले लिया है. वाहन गुड्डू मिंया नामक एक युवक चला रहा था. घटना के बाद स्‍थानीय लोगों ने तत्‍परता दिखाते हुए उसे सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया. स्‍थानीय लोगों ने कहा कि हाइवा चालक की रफ्तार काफी अधिक होती है और रात मे वे  नशे मे भी वाहन का परिचालन करते हैं. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस सदर अस्‍पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली.  घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!