लातेहार। नगर पंचातय क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 (चंदनडीह) के निवर्तमान वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने इस बार भी चुनाव के लिए कमर कस ली है. उन्होने अपने वार्ड से पार्षद के लिए नामांकन प्रपत्र क्रय किया है. उन्होने आम जनता से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की और कहा कि क्षेत्र के विकास का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है. इंद्रदेव उरांव ने कहा कि यदि वार्ड संख्या 14 की जनता उन्हें विजय दिलाती है, तो वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड के हर नागरिक की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करना है.श्री उरांव ने बताया कि वे दो फरवरी को अपना नामांकन करेगें.