latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

डीसी व डीडीसी ने एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया

लातेहार। अनुमंडल कार्यालय परिसर, लातेहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत किये जा रहे कार्य का बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार एवं उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने एसआईआर के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और प्रगति का जायजा लिया. उपायुक्त एवं डीडीसी ने अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी दिनेश कुमार से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने त्रुटिपूर्ण प्रपत्रों की जांच, आवश्यक सुधार तथा संबंधित समस्याओं के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों ने किए जा रहे कार्य पर संतोष व्यक्त किया. एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का विशेष रूप से पुनरीक्षण किया जा रहा है. इस प्रक्रिया में मतदाताओं के विवरण एवं संबंधित प्रपत्रों की जांच की जा रही है, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके. बता दें कि अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसआईआर के दौरान त्रुटिपूर्ण पाए गए प्रपत्रों की जांच, मतदाता सूची मिलान व  अन्य समस्याओं के निष्पादन का कार्य किया जा रहा है. मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर अतुल कुमार, बीएलओ कालिदी देवी, महिमा पांडेय आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!