Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबालुमाथ

धूलकण और जाम से परेशान व्यवसायी, विरोध में शुक्रवार को सांकेतिक बंद

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर लगातार उड़ रही धूलकण, कोयला वाहनों की आवाजाही और जाम की समस्या को लेकर व्यवसायियों एवं ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. बुधवार को बालूमाथ स्थित चट्टीटोला प्रजापति भवन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से शुक्रवार को सांकेतिक व्यापार बंद रखने का निर्णय लिया गया. लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व टमटमटोला (भामाशाह चौक) से प्रखंड कार्यालय तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च कर अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया था. इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए ठोस पहल नहीं होने का आरोप लगाया गया. व्यवसायियों ने कहा कि धूल से दुकानों में रखा सामान प्रभावित हो रहा है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही हैं. भारी वाहनों से जाम और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. लोगों ने धूल नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन व्यापार बंद की चेतावनी दी है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!