लातेहार। बुधवार को जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर, मेन रोड के चट्टी मोहल्ला एवं पहाड़पुरी में स्थापित किए गए भगवान गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे बाजे के साथ कर दिया गया. श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देकर गणपति बप्पा को भारी मन से अपनी विदाई किया. शहर के रेलवे स्टेशन स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर में श्री श्री गणेश पूजन महोत्सव का इस वर्ष रजत जयंती वर्ष मनाया गया. मंदिर परिसर स्थापित प्रतिमा का नगर भ्रमण एवं शोभा यात्रा अपराह्न 3:00 बजे निकली गई. विसर्जन यात्रा में सरयू प्रसाद सिंह, असीम कुमार बाग, छोटेलाल अग्रवाल, अध्यक्ष ललित पांडे,आशीष कुमार बाग, सुनील राम, जयराज कपूर, विनोद राम और विकास कांत पाठक समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे.
वहीं शहर के में रोड स्थित चट्टी मोहल्ला गणेश पूजन समिति में विसर्जन के दौरान अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, बजरंगी प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, विजय प्रसाद, ब्रजेश अग्रवाल और राजेश प्रसाद अग्रवाल समेत समिति काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. इससे पहले आयोजन समितियों के द्वारा हवन एवं पूर्णाहुति की गई.