alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राज्‍यलातेहार

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, चेन्‍नई से कल ही घर लौटा था

लातेेहार। एक अनियंत्रित सवारी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सासंग ग्राम निवासी अफसर अंसारी ( 31) पिता अंजर अंसारी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार अफसर अंसारी अपनी बाइक से बैंक के अपने नीजि काम से लातेहार आ रहा था. इसी दौरान राजकीय पोलिटेक्निक रोड में पावर ग्रीड के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहां से गुजर रहे स्‍थानीय लोगों ने उसे अपनी नीजि कार से अस्‍पताल पहुंचाया. यहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने बताया कि वह तामिलनाडू के चेन्‍नई में कंस्‍ट्रक्‍शन साईट पर काम करता था और वह सब- ए- बारात के मौके पर चार फरवरी को ही अपने घर लौटा था और यह हादसा हो गया. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक के तीन छोटे छोटे बच्‍चे हैं. इसमें एक बेटी व दो बेटा शामिल है. घटना के बाद पुलिस घटना स्‍थल पहुंची. पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्‍त कर लिया है. हालांकि सवारी गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button