dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहारलातेहार

अध्‍यक्ष पद के सभी प्रत्‍याशियों के नामांकन सही पाये गये, दो वार्ड पार्षद प्रत्‍याशियों का रद्द किया गया

लातेहार। नगर निकाय चुनाव में चार फरवरी को नामांकन की तिथि समाप्‍त होने के बाद पांच फरवरी को नामांकन किये गये प्रत्‍याशियों के दस्‍तावेजों की स्‍क्रूटनी की गयी. नामांकन के दौरान अध्‍यक्ष पद के लिए कुल नौ प्रत्‍याशियों ने अपना नामांकन प्रपत्र जमा किया था. सभी प्रत्‍याशियों के नामांकन प्रपत्र स्‍क्रूटनी के बाद सही पाये गये. नगर पंचायत अध्‍यक्ष के लिए महेश सिंह, बिलासी टोपनो के अलावा बैजंती देवी, सेलेस्टीन कुजूर, भगतु नगेसिया, मिलयानी कुजूर, नीना कुमारी तिर्की, आशा देवी व सूर्यदेव भगत ने अपना नामांकन प्रपत्र जमा किया थाा. नगर पंचायत क्षेत्र के 15 वार्ड पाषर्दों में कुल 61 प्रत्याशियाें ने नामांकन दाखिल किया था. इसमें से दो प्रत्याशियों को नामांकन रद्द कर दिया गया. वार्ड नंबर एक से अयोध्या प्रसाद का नामांकन प्रपत्र रद्द कर दिया गया. उन्‍होने  प्रपत्र 24 जमा नहीं किया था. जबकि वार्ड नंबर चार से विनोद कुमार यादव का नामांकन प्रपत्र रद्द कर दिया गया है. विनोद कुमार यादव के दो से अधिक संतान रहने पर नामांकन रद्द किया गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button