नगर पंचायत चुनाव, लातेहार
मतदान केंद्र में तंबाकू का सेवन किया तो खैर नहीं
चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्र रहेंगे तंबाकू मुक्त: उपायुक्त


इस प्रतिबंध का उद्देश्य मतदाताओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. उपायुक्त ने सभी मतदाताओं, प्रबुद्ध नागरिकों, अभ्यर्थियों एवं उनके चुनावी प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गरिमामय एवं अनुशासित बनाए रखने में सहयोग करें. उन्होंने सभी पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदानकर्मियों को निर्देशित किया है कि मतदान केंद्रों पर तंबाकू निषेध आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. 