लातेहार
बाल विवाह हमारे समाज के लिए अभिशाप है: मेरी मड़की


समाहरनालय परिसर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रचार रथ रवाना किया गया, यह प्रचार रथ स्वयं सेवी संस्था, वैदिक सोसाइटी, लातेहार द्वारा चलाया जा रहा है. प्रचार रथ तहत जिला के सभी प्रखंडो में घूम- घूम कर समुदाय स्तर पर लोगो को जागरूक करेगा. मौके पर मौजूद वैदिक सोसायटी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया की विभाग के दिशा निदेश के आलोक में प्रत्येक प्रखंड में मोटरसाइकिल, नुक्कड़ नाटक के द्वारा भी बाल विवाह उन्मूलन हेतु अगले 100 दिनों तक प्रचार प्रसार कराया जायेगा. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेमब्रम, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी के अलावा बाल कल्याण समिति के सभी सदस्य, कार्यालय कर्मी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे.