नगर पंचायत चुनाव, लातेहार
चुनाव आयोग के गाईडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन कराया जायेगा: उपायुक्त

लातेहार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जिला प्रशासन चुनाव आयोग के गाइड लाइन का शत प्रतिशत अनुपालन करेगा और किसी को इसका उल्लघंन करने की अनुमति नहीं देगा. चुनाव आयोग के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर किसी को नहीं बख्शा जायेगा. उपायुक्त शनिवार को समाहरणालय के सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उपायुक्त ने बताया कि नाम निर्देशन, संवीक्षा ,नाम वापसी एवं अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची से संबंधित प्रक्रियाएँ नियमानुसार संपन्न कर ली गयी है. नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के क्रम में अध्यक्ष पद हेतु कोई नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत नहीं पाया गया.
Q
वार्ड पार्षद पद के लिए कुल दो नाम निर्देशन पत्र (वार्ड संख्या–01 एवं 04) अस्वीकृत किए गए. नाम वापसी की प्रक्रिया में अध्यक्ष पद हेतु एक अभ्यर्थी आशा देवी के द्वारा नाम वापस लिया गया. वार्ड पार्षद पद के कुल तीन अभ्यर्थियों ने नाम वापसी की. जिनमें वार्ड संख्या चार से से अनिल अंसारी, वार्ड संख्या 0 से सुनील कुमार पासवान तथा वार्ड संख्या 15 से रिया सिन्हा शामिल हैं. प्रक्रियाओं के उपरांत अंतिम रूप से अध्यक्ष पद हेतु कुल आठ अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष हैं, जिनमें चार महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 56 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव लड़ेंगे. इनमे 30 महिला अभ्यर्थी हैं. सबों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है.
उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा चुकी है. निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की समयबद्ध एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.




