लातेहार
निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी बनाना पदाधिकारियों की जिम्मेदारी: उपायुक्त
नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित


उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखना सभी संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है. किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, व्यय प्रेक्षक नीरज कुमार, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रेयांश, निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. 