RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार

भाजपा के दवाब में हो रहा नगर निकाय चुनाव: शाही

लातेहार: पूर्व विधायक और मंत्री भानू प्रताप शाही ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग तीन साल विलंब के बाद नगर निकाय चुनाव करा रही है. यह चुनाव भाजपा के दबाव में हेमंत सोरेन की सरकार कर रही है. भाजपा ने आंदोलन किया और हाईकोर्ट तक का रुख किया, तब जाकर सरकार चुनाव कराने को तैयार हुई. शाही शहर के रेलवे स्टेशन रोड में पुलिस इंस्पेंटर बंगला के सामने स्थित भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष प्रत्याशी महेश सिंह के कार्यालय उद्घाटन के मौके पर कही. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार डर के माहौल में चुनाव करा रही है. इस बार ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराने और चुनाव को निर्दलीय आधार पर कराने का फैसला सरकार की घबराहट दर्शाता है. शाही ने कहा कि सरकार को पता है कि नगर निकायों में भाजपा समर्थित मतदाताओं की संख्या अधिक है. यदि 2018 में रघुवर दास सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के तहत पार्टी सिंबल पर चुनाव होता, तो भाजपा की जीत तय थी. शाही ने बैलेट पेपर से धांधली की आशंका जताते हुए कहा कि सरकार अधिकारियों के माध्यम से गड़बड़ी करना चाहती है. बावजूद इसके भाजपा ने 48 स्थानों पर अपने समर्थित प्रत्याशी उतारे हैं. लातेहार नगर पंचायत में महेश सिंह को पार्टी का समर्थन मिला है. शाही ने विश्वास जताया कि पलामू प्रमंडल में महेश सिंह सर्वाधिक मतों से जीतेंगे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!