बरवाडीह (लातेहार)। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता लक्ष्मी प्रसाद की धर्मपत्नी एवं बरवाडीह प्रखंड के केचकी बूथ अध्यक्ष सुखलाल सिंह के पिताजी के निधन के बाद मंगलवार को सांसद कालीचरण सिंह ने उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की. सांसद ने बरवाडीह के कुटमू मोड़ निवासी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ हैं. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की. वहीं, सांसद ने केचकी बूथ अध्यक्ष सुखलाल सिंह के निवास पहुंचकर उनके पूज्य पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की. सांसद ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं संबल बनाए रखने की बात कही. सांसद ने दोनों परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद समेत भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.