latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार

अयूब खान ने चलाया जनसंपर्क अभियान

लातेहार।  नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक केे करकट  ग्राम में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी अयूब खान ने अपने समर्थकों के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्‍होने वार्ड नंबर एक के विभिन्‍न टोलों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और आलमारी छाप पर मुहर लगा कर उन्‍हें विजयी बनाने की अपील की. इस दौरान अयूब खान ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन, पक्का आवास, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देंगे. उन्होंने युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं लागू करने का भरोसा दिलाया. स्‍थानीय युवाओं ने कहा कि अयूब खान हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे हैं. इस बार उनकी जीत पक्‍की है. बता दें कि पूरे वार्ड में युवाओं के उत्साह और समर्थकों की सक्रियता से चुनावी माहौल गरमा गया है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!