WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

जनता का सेवक बन कर काम करूंगा: महेश सिंह

लातेहार। भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी महेश सिंह के समर्थन में शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात में कार्यकर्ता सम्‍मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान वार्ड सात के कई गणमान्‍य लोग व समर्थक मौजूद थे. मौके पर संबोधित करते हुए महेश सिंह ने कहा कि वे यहां जनता का आर्शिवाद मांगने आये हैं. उन्‍होने कहा कि अगर उन्‍हें जनता का आर्शिवाद मिला और वे चुनाव में विजयी हुए तो लोगों को निराश नहीं करेगें. वे जनता का सेवक बन कर काम करेगें और उनके हर सुख व दुख में साथ रहेगें. मौके पर महेश सिंह ने अपनी प्राथमिकतायें गिनायी और बेंच छाप पर मुहर लगा कर उन्‍हें विजयी बनाने की अपील की.

उन्‍होने कहा कि लातेहार में होल्डिंग टैक्‍स माफ कराना, नगर वासियों को मूलभूत सुविधायें बहाल कराना, लोगों को स्‍वच्‍छ व सुंदर नगर देना, शिविर लगा कर लोगों की समस्‍याओं को दूर कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. मंच का संचालन मुकेश कुमार पांडेय व धन्‍यवाद ज्ञापन कन्‍हाई पासवान ने किया. मौके पर सिमिरिया के पूर्व विधायक सह चुनाव प्रभारी किशुन दास, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव, जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्‍यक्ष पकज सिंह, जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी, रामदेव सिंह, अनिल सिंह, नंदगोपाल पांडेय, चंद्रेश्‍वर प्रसाद शौंडिक, पिंटू रजक, नेपाल प्रसाद, गौतम प्रसाद, राजमोहन प्रसाद, उपेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!