लातेहार। आगामी 23 फरवरी को नगर निकायों के चुनाव होगें. लातेहार नगर पंचायत में प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. वायदों एवं घोषणाओं की झड़ी लग रही है. ऐसे में आम मतदाता क्या सोंच रहा है और उनका चुनावी मुद्दा क्या है, इसे ले कर शुभम संवाद ने जीरो ग्राउंड से रियलिटि चेक करने की कोशिश की है. इस कड़ी में आज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक (करकट) की सूरत ए हाल जानते हैं और यहां के मतदाताओं से बातचीत करते हैं. अधिकांश मतदाताओं ने बताया कि वार्ड नंबर एक में गंदगी का अंबार लगा है. नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है. अगर कहीं नाली है तो वहां नियमिति सफाई नहीं होती है. सड़कों का आभाव है.