latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

सीतामनी तिर्की ने किया जनसंपर्क, महेश सिंह को जीताने की अपील की

लातेहार। निवर्तमान नगर पंचायत अध्‍यक्ष सीतामनी तिर्की ने भाजपा की प्रदेश नेत्री कल्‍याणी पांडेय के साथ मिल कर मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्‍होने नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी महेश सिंह को बेंच छाप पर मुहर लगा कर विजयी बनाने की अपील की. उन्‍होने कहा कि इस नगर पंचायत चुनाव में महेश सिंह ही नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के एक मात्र योग्‍य व कुशल प्रत्‍याशी हैं. उन्‍होने किसी और प्रत्‍याशी को वोट दे कर अपना वोट बरबाद नहीं करने की अपील की. कहा कि क्षेत्र में विकास करना एक मात्र हम सबों का लक्ष्‍य है. नगर को स्‍वच्‍छ व सुंदर बनाना महेश सिंह की पहली प्राथमिकता है. बता दें कि सीतामनी तिर्की भी  नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी की दौड़ में शामिल थी. लेकिन भाजपा प्रदेश नेतृत्‍व ने महेश सिंह को भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा. सीतामनी तिर्की ने प्रदेश नेतृत्‍व की बातों को शिरोधार्य करते हुए महेश सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करती नजर आ रही हैं. भाजपा नेता और स्‍थानीय लोग भी श्रीमती तिर्की के इस कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!