maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडधर्म

हिंदुओं की जनसंख्या दर में तेजी से आ रही है कमी: मिलिद परांडे

लातेहार। शनिवार को जिले के बालूमाथ के जोगियाडीह के बिरसा मैदान में  विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिद परांडे ने कहा कि आज हिंदु समाज  नशा के गिरफ्त में जा रहा है. इससे समाज खोखला हो रहा है. उन्होंने खास युवाओं से नशापान से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को आज जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत है. हिंदुओं के जनसंख्या दर में तेजी से कमी आ रही है. समाज की रक्षा के लिए अगर शस्त्र उठाना पड़े तो उसमें कोई बुराई नहीं है. उन्‍होने गौ हत्या बंद करने, लव जिहाद से समाज की बेटियों को बचाने, गांव में ईसाई मिशनरियों का प्रवेश बंद करने, जातिगत भेदभाव नहीं करने, समाज की लड़कियां को मुसलमान के घर जाने बचने की बातें कही. प्रचारक गोपाल शर्मा ने कहा कि हिंदू को एकजुट होने की दरकार है. हमें  जात-पात मे नहीं बंटना है. कार्यक्रम में लातेहार विधायक प्रकाश राम मुख्‍य रूप से मौजूद थे. विधायक व अन्‍य अतिथियो ने दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इससे पहले दुर्गा मंडप परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया.  कार्यक्रम का संचालन शैलेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र गुप्ता ने किया. मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक, रंगनाथ प्रांत संयोजक बजरंग दल झारखंड, जानकी नंदन राणा, पलामू जिला कार्यवाहक, संघ के खंड कार्यवाहक शशि भूषण गुप्ता, संघ के जिला कार्यवाहक दीपक कुमार, सह जिला कार्यवाहक सत्येंद्र कुमार, रवि सिंह, कृष्णा यादव, सोनू सिंह, रवि रजक, बबलू चौरसिया, लालदेव गंझु, अखिलेश भोक्ता, रौशन गुप्ता, विशाल कुमार, दिवाकर कुमार, अमित कुमार, अर्जुन साव, पिंटू कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.  आयोजित कार्यक्रम में सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने वंदे मातरम और   दून सेंट्रल एकेडमी द्वारा भक्ति गीत पर नृत्य किये. सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया. कार्यक्रम के दौरान  बालूमाथ थाना प्रभारी अमरिंदर कुमार सुरक्षा की कमान संभालते दिखाई दिए. उनके साथ पिकेट प्रभारी अभिनव सिन्हा, धीरज सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह समेत कई जवान उपस्थित थे. कार्यक्रम में महाप्रसाद का वितरण किया गया.

 

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!