latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

राजडंडा पुल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

एक पीलर पूरी तरह धंसा, आवागमन पर रोक; नया पुल और डायवर्सन निर्माण की तैयारी तेज

महुआडांड़ (लातेहार) प्रखंड क्षेत्र में भारी बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुए राजडंडा पुल का निरीक्षण करने रविवार को लातेहार उपायुक्त मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से पुल की वर्तमान स्थिति तथा आवागमन को लेकर की गई व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि राजडंडा पुल काफी पुराना है और इसका एक पाया पूरी तरह धंस चुका है। पुल की स्थिति को देखते हुए एसडीओ और थाना प्रभारी द्वारा इस पर आवागमन रोक दिया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने बताया कि आरसीडी के कार्यपालक अभियंता भी पुल का निरीक्षण कर चुके हैं। नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रियाधीन है तथा डीपीआर तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी गई है। उपायुक्त ने कहा कि फिलहाल नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। जलस्तर और नदी का बहाव कम होते ही डायवर्सन का निर्माण कराया जाएगा, जिससे लोगों के आवागमन की समस्या दूर हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षतिग्रस्त पुल की स्थिति को देखते हुए कोई भी व्यक्ति जान जोखिम में डालकर पुल पार करने का प्रयास न करे। निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से पुल पर आवागमन रोकने के साथ लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button