लातेहार। राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है. उन्होने अपने संदेश में कहा कि मंत्री सोनू झारखंड के एक कमर्ठ और लोकप्रिय जन प्रतिनिधि थे. उनका यूं ही अचानक चले जाना न सिर्फ संगठन वरन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है और इसे काफी लंबे समय तक भरा नहीं जा सकेगा. उन्होने कहा कि उनका निधन दुखद और ह्दयविदारक है. इस दुख को प्रकट नहीं कर सकते हैं. जब भी वे उनसे मिलते थे, उनका व्यवहार काफी आत्मियता भरा होता था. सांसद श्री राम ने कहा कि दिवगंत सोनू का यही सहज व्यवहार उन्हें औरों से अलग करता है. अपने कार्य एवं संगठन के प्रति निष्ठा व समर्पण के कारण वे सदा हमारे दिलों में रहेगें. उनका व्यक्तित्व व जन सेवा के प्रति समर्पण हमेशा लोगों को खलेगी. उन्होने इस विषम घड़ी में धैर्य से काम लेने की अपील उनके परिजनों से की और ईश्वर से दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती शाहदेव ने कहा कि दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को एक संवेदनशील व कर्तव्यपरायण जन प्रतिनिधि के रूप में हमेशा याद किया जायेगा. उनकी कमी हम सबको खलेगी. उन्होने दिवगंत आत्मा की शांति की कामना की. शोक प्रकट करने वालों में झामुमो नेता सुदामा प्रसाद गुप्ता, अशोक प्रसाद, प्रभात कुमार, अंकित पाण्डेय, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, दीपक कुमार, विशाल कुमार व रंजीत कुमार आदि का नाम शामिल है.