lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडधर्म

दुर्गा मंदिर के 17वें स्थापना दिवस पर निकली भव्य कलश यात्रा, जय माता दी का जयघोष गुंजा

महुआडांड (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर में माँ दुर्गा प्रतिमा के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य अनुष्ठान शनिवार से श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गया.  कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित भव्य कलश यात्रा में नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया.शनिवार प्रातः 7:30 बजे दुर्गा बाड़ी से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ.  गाजे-बाजे के साथ निकली यह यात्रा नगर के शास्त्री चौक, डीपाटोली और रामपुर चौक से होते हुए रामपुर नदी स्थित छठ घाट पहुंची. यहां मुख्य पुजारी पंडित सर्वेश पाठक एवं विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरा गया. इसके पश्चात यात्रा पुनः पीपल चौक और शास्त्री चौक होते हुए वापस दुर्गा बाड़ी पहुंची. यहां  महिलाओं ने यज्ञ शाला की परिक्रमा कर यज्ञ शाला में कलश स्थापित किया. इसी के साथ पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश के साथ ही तीन दिवसीय अनुष्ठान का श्रीगणेश हो गया. मुख्य जजमान के रूप मे मंगल सोनी सप्तनीक थे. अनुष्ठान के पहले दिन भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया.  उद्घाटन महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी, हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, सरना धाम के स्वामी सुभाष जी महाराज, पश्चिमी हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद, हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष भानू प्रसाद, अरूण जायसवाल और अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया. हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि रविवार (दूसरे दिन) वेदी पूजन और दुर्गा सप्तशती का सामूहिक पाठ किया जाएगा. कार्यक्रम का समापन सोमवार को भव्य हवन, पूर्णाहुति और कन्या पूजन कुंवारी भोजन के साथ होगा.  दो दिनों तक विशेष भंडारे की व्यवस्था की गई है.

सुरक्षा  व्यवस्था चाक-चौबंद रही

आयोजन को देखते हुए महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया गया है ताकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। हिन्दू महासभा के आह्वान पर नगर की दुकानें स्वतः स्फूर्त बंद रहीं, जो आयोजन के प्रति समाज की एकजुटता को दर्शाता है। पूरे मंदिर परिसर को भगवा ध्वजों और तोरण द्वारों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अनुमंडल सांसद प्रतिनिधी संजय जायसवाल, उपाध्यक्ष भानु प्रसाद, मनोज जायसवाल (किराना), देवानंद प्रसाद, महामंत्री प्रशान्त सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मंत्री दिलीप प्रसाद, अजय प्रसाद, राकेश कुमार, सुनील कुमार सोनी छायावाणी ,रविंद्र ठाकुर, भंडारा प्रमुख रोहित कुमार, मंगल सोनी, हीरा जायसवाल, रामसकल साव, राजन साहू, आदि पदाधिकारी और सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं। पूरे मंदिर को भगवा झंडों और तोरण द्वारों से सजाया गया है।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!