lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
अपराधझारखंड

नाबालिग आदिवासी किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म के पांच आरोपी धराये, इनमें तीन नाबालिग

लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चिरोपाठ गांव में एक नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. थाना में मामले दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गैंगरेप में शामिल सभी पांच आरोपियों को पकड़ लिया है. इनमें दो बालिग और तीन नाबालिग हैं. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि चिरोपाठ गांव में शुक्रवार रात शादी समारोह चल रहा था. लोध गांव से ये पांच दोस्त भी उसी शादी समारोह में पहुंचे थे. सुबह के तकरीबन चार बजे आरोपी  उक्‍त नाबालिग पीड़िता को जबरन जंगल की ओर ले गए और बारी बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना के पीड़िता के मां के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया. घटना को गंभीरता से डीएसपी शिवपूजन बहेलिया एवं इंस्पेक्टर पीर मोहम्मद के निर्देश पर थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में विषेश टीम गठित किया गया. छापामारी कर पांचों आरोपी को पकड़ लिया गया. बालिग आरोपियों की पहचान असित तिर्की (20) पिता स्व निर्मल तिर्की और रेमीस तिर्की (19)  पिता हेरमोन तिर्की के रूप में की गयी है. इन्‍हें जेल भेज दिया गया है. जबकि तीन नाबालिग आरोपियों को निरूद्ध कर न्‍यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 7/26 धारा 137/70 (2) बी एन एस एवं पोस्को एक्ट की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. छापामारी में एएसआई अरविंद होरेंग, इंद्रदेव रजवार और बंधन तिर्की के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!