लातेहार
लैंपस प्रतिनिधि मुरली प्रसाद पर धान की खरीददारी करने में अनियमितता बरतने का आरोप


उन्होने आरोप लगाया कि मुरली प्रसाद द्वारा बिचौलियों के धान की खरीद की जा रही है. पांडेयपूरा के बीरबल प्रसाद पिता बृजकिशोर प्रसाद और पंकज प्रसाद पिता विजय प्रसाद के धान लिए जाने का भी आरोप लगाया गया है. सत्येंद्र का कहना है कि जिन किसानों से प्रतिनिधि की सेटिंग है, उन्हीं का धान प्राथमिकता से लिया जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धान बेचने के लिए प्रति क्विंटल 10 किलो कटौती या अतिरिक्त पैसे की मांग की जाती है. यदि किसान पैसे देने या कटौती के लिए तैयार नहीं होते, तो उनका धान नहीं लिया जाता. सत्येंद्र के अलावा अन्य किसानों ने भी मुरली प्रसाद पर इसी प्रकार के आरोप लगाए हैं. वही पोचरा लैंप्स प्रतिनिधि बृजमोहन पर भी धान खरीदारी में अनियमित का आरोप लगा है. गौरतलब है कि मुरली प्रसाद पर तीन वर्ष पूर्व भी धान खरीद में अनियमितता का मामला सामने आया था. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बावजूद वे अब भी लैम्पस प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं, जिससे कई सवाल उठ रहे हैं. इधर, मुरली प्रसाद ने आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि जो भी किसान धान लेकर आ रहे हैं, उनका धान लिया जा रहा है.