latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

अज्ञात बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर

बालूमाथ (लातेहार)। पड़ोस के हेरहंज थाना क्षेत्र के चुकु गांव के पास मंगलवार शाम अज्ञात बोलेरो वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. दोनों युवक हेरहंज प्रखंड मुख्यालय से आवश्यक सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे. घर पहुंचने से पहले ही अज्ञात बोलेरो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घायलों की पहचान चुकु गांव निवासी धर्मेंद्र भूईया, 35 वर्ष , पिता बालदेव भूईया तथा गणेश भूईया, 20 वर्ष, पिता बालमुकुंद भूईया के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ चंदन कुमार एवं डॉ अशोक कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों ने धर्मेंद्र भूईया की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि धर्मेंद्र भूईया का बायां पैर टूट गया है. और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर व आंतरिक चोटें आई हैं. वहीं गणेश भूईया का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है. फिलहाल धर्मेंद्र भूईया की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!