green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहारलातेहार

प्रशिक्षण प्राप्‍त कर चुके अभ्‍यर्थियों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण

लातेहार। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं आश्रितों हेतु रोजगारोन्मुखी गैर आवासीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षण प्राप्‍त कर चुके अभ्‍यर्थियों के बीच शनिवार को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया. शहर के चंदनडीह में अवस्थित मेनोनाइट गर्ल्स हॉस्टल लातेहार में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया.  कार्यक्रम का आयोजन झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लातेहार एवं एसजीआरएस एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में किया गया. कार्यक्रम में चंदवा एवं लातेहार में छह माह का एसएसएमओ (सीनियर सेविंग मशीन ऑपरेटर) प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी पांच सौ महिलाओं के बीच में प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया. इस मौके पर इस मौके पर बतौर मुख्‍य अतिथि श्रम अधीक्षक दिनेश भगत ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाएं एवंं युवती कम से कम तीन माह की नौकरी प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से करेंगीं तो उन्हें श्रम विभाग के द्वारा प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा. उन्‍होने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी पांच  महिलाओं को खाते में सिलाई मशीन की राशि हस्‍तांतरित की जायेगी. मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुमित कुमार, श्रम विभाग के हेड क्लर्क रंजीत कुमार व कंप्‍यूटर आपरेटर शिवम कुमार,  एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड के झारखंंड स्टेट मोबिलाइज अब्दुल जब्बार, लातेहार जिला मोबिलाइज मनोज दत्त देव, केंद्र प्रबंधक  जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार ट्रेनर अंजू कुमारी, ज्योति कुमारी एवं काजल कुमारी उपस्थित थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!