Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीहलातेहार

गांधी जयंती पर शांति निकेतन स्कूल ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बरवाडीह (लातेहार)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को बरवाडीह स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर भव्य जागरूकता रैली निकाली. विद्यालय परिसर से निकली रैली बरवाडीह बस स्टैंड स्थित अंबेडकर चौक पहुंची. रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में स्वच्छता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर और गगनभेदी नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इस दौरान ‘बापू का सपना, स्वच्छ हो भारत अपना’, ‘गांधी जी का था पैगाम, स्वच्छ और सुंदर हो हिंदुस्तान’, ‘साफ-सफाई अपनाएंगे, देश को सुंदर बनाएंगे’, ‘प्लास्टिक को हटाना है, पर्यावरण को बचाना है’, ‘कपड़े के थैले का करें इस्तेमाल, पर्यावरण बनेगा खुशहाल’ और ‘गली-गली में नारा है, भारत देश हमारा है’ जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा. बच्चों के उत्साह और संदेश ने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया. अंबेडकर चौक पहुंचने के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता पर आधारित शानदार नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. नाटक के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छता की अनदेखी से होने वाले नुकसान, प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. बच्चों ने संदेश दिया कि महात्मा गांधी ने जिस स्वच्छ और सुंदर भारत का सपना देखा था, उसे साकार करना केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. वहीं कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण तथा भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इस दौरान उपस्थित लोगों ने महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया. मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ. पवन कुमार, सीमा गुप्ता, प्राचार्य शांतनु डे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल गांधी जी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाया, बल्कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!