mahesh singh banner new nn
झारखंडमहुआडांड़

आरपीएस स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के रामपुर में स्थित आरपीएस आवासीय पब्लिक स्कूल महुआडांड़ में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे एवं एवं विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा, जिला परिषद स्टेला नगेसिया, रामनरेश ठाकुर, मनीना कुजूर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान विद्यालय मंच पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का दिल जीत लिया. छात्रों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन ने दर्शकों को प्रभावित किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था. प्रदर्शनी में भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान से संबंधित कई वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए गए.छात्रों ने ट्रैफिक लाइट, इंद्रिय अंग, ज्वालामुखी,जल शुद्धिकरण, पर्यावरण संरक्षण, मानव शरीर की संरचना, पनबिजली संयंत्र, प्रकाश संश्लेषण के उपयोग तथा विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित मॉडल के माध्यम से अपनी समझ और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया.अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा, ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं. विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें प्रयोग और नवाचार की दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्देशक सत्यानंद वर्मा, बीरेंद्र कुमार सिंह , सूजीत कुमार , प्रधानाध्यापक अरविंद बेक , चन्दन कुमार , असरिता ,दीपिका एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम भूमिका रही.

 

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!