Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंडमहुआडांड़

रोड रोलर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

लेटो नदी मोड़ के समीप हुआ हादसा, चालक मौके से फरार

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ थाना क्षेत्र के  लोध फॉल जाने वाली मुख्य सड़क पर लेटो नदी मोड़ के समीप बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में रोड रोलर की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान रेंगाई पंचायत के पारही नवाटोली गांव निवासी सतेन्द्र सिंह (45 वर्ष) पिता स्व श्यामदेव सिंह के रूप में हुई है. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की बड़ी बहन अनीता देवी ने बताया कि सतेन्द्र सिंह प्रत्येक दिन की तरह बुधवार की सुबह नाश्ता करने के बाद बैल और गाय चराने के लिए लेटो नदी की ओर गया था.  इसी दौरान करीब 11 बजे महुआडांड़ की ओर से आ रहा रोड रोलर लेटो नदी मोड़ के समीप पहुंचा. इसी दौरान रोड रोलर की चपेट में सतेन्द्र सिंह आ गया. दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद रोड रोलर का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. बताया गया कि उक्त रोड रोलर एआरके-आरके कंपनी ज्वाइंट वेंचर, सिगरा खुर्द, डालटनगंज, पलामू द्वारा चिकनीकोना रोड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहा था. सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महुआडांड़ भेजा.  आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया. इधर, हादसे के बाद पारही नवाटोली गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार रोड रोलर चालक की तलाश की जा रही है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!